बहराइच। रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह आज क्षेत्र भ्रमण पर थे तभी उन्हें एक अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी पहने सड़क पर लेटा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने गाड़ी से उतर कर उससे पूछताछ की लेकिन वो कुछ नही बता रहा था।
थानाध्यक्ष अभय सिंह सर उसे अपने सरकारी वाहन में बैठाकर थाने ले आये। उसकी दाढ़ी, हेयर कटिंग करवाकर, नहला-धुलाकर साफ किया उसके बाद बाजार से नए कपड़े मंगवाकर, उसे अपने हाथ से पहनाए।
भूखे व्यक्ति को अपने साथ बैठाकर खाना खिलाकर व खाने हेतु आर्थिक मदद कर चौकी हाईवे से रुखसत किया।


