सीतापुर: लहरपुर नगर के मोहल्ला शहकुलीपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प योजना के अंतर्गत हो रहे बाउंड्री वाल निर्माण कार्य में नगर पालिका प्रशासन के द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है ।
आपको बता दें कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत नगर के प्राथमिक विद्यालय मैं बाउंड्री वाल एवं कायाकल्प का कार्य नगर पालिका प्रशासन के द्वारा करवाया जा रहा है जिसमें नगर पालिका प्रशासन द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है ।
जिससे कि विद्यालय परिसर की भूमि अधिग्रहण के साथ साथ विद्यालय मैं पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी खतरा मंडराने की आशंका बनी रहेगी। आपको बता दें कि यदि बाउंड्री वाल का निर्माण गुलाई के साथ कराया जाएगा तो वाहनों का आवागमन विद्यालय परिसर के बीच से संख्या में बढ़ जाएगा जिससे कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों में दुर्घटना का खतरा भी मंडराता रहेगाा जिसको लेकर विद्यालय प्रशासन के द्वारा लहरपुर उप जिला अधिकारी पी० एल० मौर्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी रंजीत कुमार को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए उक्त बाउंड्री वाल को स्क्वायर में बनवाए जाने की अपील की गई है ।
रिपोर्ट- मो. हाशिम अंसारी
