शकुंतला विवि के विधि छात्रों ने मवई पड़ियाना गांव में ग्रामीणों को किया जागरुक
लखनऊ: राजधानी स्थित डॉ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विधि संकाय की तरफ से विधिक जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया है। विधि संकाय में एलएलएम प्रथम वर्ष के छात्रों ने मंगलवार को सरोजनीनगर ब्लाक के मवई पड़ियाना ग्रामसभा में कैंप लगाकर लोगों को कानून के बारे में जानकारी दी। एलएलएम के छात्रों की तरफ से महिला अधिकारों को लेकर खास करके चर्चा की गई। इस दौरान छात्रों की तरफ से महिलाओं को महिला हिंसा से संबंधित बनाए गए कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने महिला हिंसा कानून, मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) अधिनियम, भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत महिलाओं को प्राप्त कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। इसके अलावा ग्रामीणों को सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया।

बेटियां आखिर क्यों के बेटों से कम नहीं इसके बारे में भी छात्रों ने ग्रामीणों को बहुत ही विस्तार से कुछ उदाहरण देकर बताया। छात्रों की तरफ से वहां पर मौजूद महिला एवं पुरुषों को समझाने की कोशिश की गई कि आखिरकार बेटियों के साथ में किसी भी प्रकार की असमानता न की जाए। समाज में जितना हक बेटों का है तो उतना ही हक बेटियों का भी है। एलएलएम के छात्रों की तरफ से ग्रामीणों के सामने एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती भी गई। इस नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को यह बताने की कोशिश की गई है कि आखिरकार आज भी कोख में कैसे करके बेटियों को मार दिया जा रहा है, लेकिन आवाज उठाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। इसके अलावा एलएलएम के छात्राओं पूजा देवी, अंवतिका, अर्चिता, अंजलि, रिमझिम की तरफ से बेटियों को बनाई गई “मैया! जनम से पहले मत मार, बाबुल! जनम से पहले मत मार…” कविता को भी प्रस्तुत किया गया।

विधिक जागरुकता कैंप का आयोजन विधि संकाय की एचओडी प्रो. शैफाली यादव की तरफ से किया गया। कार्यक्रम का संचालन एलएलएम छात्र प्रवेश कुमार यादव और अभिषेक मिश्रा की तरफ से किया गया। ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक और कानूनी जानकारी कुंवर आशीष सिंह, आंचल सिंह, अंवतिका यादव, अनामिका यादव, अंजलि यादव, पूजा देवी, अर्चिता दयाल, निवेदिता सिंह, रिमझिम प्रिया, अल्फे शहर, उत्कर्ष मिश्रा, सौरभ सिंह, अरुण कुमार, नितेश दुबे, सूरज कुमार, अभिषेक साहू, विकास मौर्य, शैलेश कुमार की तरफ से दी गई। इस मौके पर विधि संकाय की तरफ से गए शिक्षक भानु प्रताप सिंह, सुष्मिता सिंह, संदीप कुमार और शागीर अहमद ने भी ग्रामीणों को कानूनी विषयों की जानकारी दी। इस मौके पर मवई पड़ियाना ग्रामसभा के ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार यादव, कैलाश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
