संविधान हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए है : महेंद्र सिंह यादव

सीतापुर/बिसवां : राजकीय उच्चतर मा0 विद्यालय पिपराकलाँ बिसवाँ में गणतंत्र दिवस का समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बिसवां महेन्द्र सिंह यादव ने विद्यालय के छात्रों को संबोधित करते कहा संविधान हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए है, उन्होने संविधान की प्रस्तावना पर भी प्रकाश डाला।

गतवर्ष की परीक्षा में सफल हुए प्रथम श्रेणी के बच्चों को विधायक महेंद्र सिंह यादव द्वारा पुरूस्कृत किया गया । छात्रा विनीता कुमारी को सर्वोच्च पुरूस्कार दिया गया ।

प्रधानाचार्य तथा अन्य लोगो ने विचार व्यक्त किये। उन्होने शिक्षा को आत्मनिर्भर भारत से जोड़ते हुऐ जीवन के लिए अपरिहार्य बताया तथा आत्मनिर्भर भारत में छात्रों की भूमिका पर जोर दिया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य सौरभ वैश्य, शिक्षिका विनीता यादव , कीर्ति पाण्डेय , शंकर कुमार, पुतानसिंह यादव, अखिलेश मिश्रा मण्डल अध्यक्ष भाजपा, महाराजनगर तथा एटा से पधारे डा0 प्रशान्त यादव उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a comment