आ गया होली का त्यौहार ,बढ़ गया मिलावट का व्यापार 

बिसवां/सीतापुर: फागुन माह में हिंदुओं के आस्था का त्यौहार होली को मात्र दो दिन शेष है आम जनमानस में त्यौहार को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है वही होली पर्व की तारीख नजदीक आते ही मिलावट खोरो का व्यापार चौगना बढ़ता ही जा रहा है उधर आम जन मानस ने इस पर्व को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है इस पर्व को गुझियों की मिठास का पर्व माना जाता है लोग तरह तरह की कचरी पापड़ इत्यादि बनाना और बनाकर खाना इस पर्व का प्रमुख व्यंजन मानते हैं परंतु बड़े ही अफसोस कि बात है कि जैसे जैसे पर्व नजदीक आ रहा है वैसे वैसे बाजार में मिलावटी सामग्री की आमद अपने सवाब पर पहुँच गयी है और दूसरी तरफ बाजरो में पापड़,कचरी की खरीद पर ग्राहकों की भीड़ भी उमड़ी दिख रही है दुकानदारों की दुकान पर तेल,मैदा,सूजी दाल आदि मिलावटी खाद्य पदार्थ भारी मात्रा में मौजूद हैं सूत्रों के अनुसार बड़े पैमाने पर मिलावट का कारोबार करने वाले मिलावटखोरो के द्वारा अत्यधिक मात्रा में मिलावटी पदार्थों को अपनी दुकान ,गोदामो में जमा कर बेखौफ होकर ग्राहकों को बेचा जा रहा हैं । कुछ ग्राहक को असली व नकली की पहचान न होने के चलेते खाद्य पदार्थ खरीद रहे है जिससे मिलावट खोर अपनी तिजोरी धड़ल्ले से भरने में लगे हुए हैं वही मिलावटी खाद्य सामग्री से होने वाली गम्भीर बीमारियों से परे आम जनमानस रंगों के पर्व होली को बड़े ही उत्साह से मनाए जाने की तैयारी में जुट गए है चिकित्सको के अनुसार मिलावटी सामग्री खाने से शरीर के अंगों को सीधे प्रभावित करते हैं लेकिन अब सवाल यह उठता हैं कि इतने बड़े पैमाने पर मिलावटी खाद्य सामग्री बाजारों में बिकने के बावजूद भी स्थानीय प्रशासन एवं खाद्य निरीक्षको की कार्यवाही न होने के चलते आम जनता तो इसका खामियाजा भूगतेगी ही वही सरकार की मिलावट खोरो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आदेश भी हवा हवाई भी साबित हो रहा है ।।

रिपोर्ट-  आशुतोष तिवारी

Leave a comment