के पी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सहित क्षेत्र भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

रामकोट-सीतापुर। कस्बा स्थित केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सहित क्षेत्र भर में 72वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर मे गणतंत्र दिवस का समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 72वें गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डॉ आर के यादव ने ध्वजारोहण कर बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व कर्मचारियों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के साथ अमर शहीदों की कुर्बानी को भावी पीढ़ी को बताने हेतु तथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विकास करने हेतु बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके पश्चात छात्रों ने अनेकता में एकता का परिचय देते हुए राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए। छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय प्रबंधक डॉ आर के यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा अब से 7 दशक पहले 26 जनवरी, 1950 को न सिर्फ देश का संविधान लागू हुआ था बल्कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शपथ भी ग्रहण की थी। लिहाज़ा 26 जनवरी का दिन बेहद ऐतिहासिक है और इसीलिए हर साल गणतंत्र दिवस को बेहद ही शानदार तरीके से मनाया जाता है। अगर गणतंत्र दिवस के इतिहास पर नज़र डालें तो 26 जनवरी, 1950 की सुबह ठीक 10 बजकर 18 मिनट पर हमारा संविधान लागू हुआ था।

डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर में इकाई प्रमुख टी एन सिंह ने ध्वजारोहण किया। डालमिया ग्रुप से जुड़े हुए कर्मचारियों को उपहार भेट किया। इस अवसर पर पंकज मनीष, सुधीर सिंह, व अन्य मौजूद रहे।

रामकोट ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास उर्फ पप्पू वर्मा ने अपने आवास पर गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर आशू वर्मा, रमेश वर्मा, नरेश वर्मा, लकी वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी फारुक अली ने अपने निवास हरनी में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया।

राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन के विधानसभा अध्यक्ष मो. नसीम अली ने अपने निवास मिश्राखेड़ा में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया।

फिटनेस फाइट क्लब जिम सेंटर रामकोट में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उमेश गुप्ता ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया।

प्रिया डे पब्लिक इंटर कॉलेज भव्वापुर में प्रबंधक वैभव दीक्षित ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सिकटिया में प्रधान पति रमाकांत ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया।

भव्वापुर में सुनील राजवंशी ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया।

रिपोर्ट: रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment