बेसिक शिक्षकों ने आकांक्षी जनपद बहराइच से ट्रांसफर के लिए उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बहराइच(नानपारा): बेसिक शिक्षकों ने आकांक्षी जनपदों से स्थानान्तरण की मांग को लेकर आज नानपारा तहसील में एकत्रित होकर उपजिलाधिकारी सूरज पटेल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

आकांक्षी जनपद के ट्रांसफर से वंचित समस्त शिक्षको ने “आकांक्षी सप्ताह ” मनाया । प्रथम चरण में मंगलवार को नानपारा के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया l

सम्बंधित ज्ञापन में सभी शिक्षकों की माँग थी कि उनको 5 वर्ष से अधिक समय जिले में जॉब करते हुए हो गया है। दूसरे जिलों से लोग अपने घर जा चुके हैं। निकट भविष्य में आने वाली भर्तियों में इन जिलों के पद प्रमुखता से भरे जाएं ।


आकांक्षी जनपद में 5 वर्ष से अधिक समय से कार्य कर रहे शिक्षको को प्रोत्साहन स्वरूप कुछ विशेष लाभ प्राप्त तो नही हुआ इसके विपरीत 2018 व 2020 में हम ट्रान्सफर की प्रकिया से वंचित रहे । एक समयसीमा तय होनी चाहिए आकांक्षी जनपदों से ट्रांसफर की । कृपया उचित नीतियां बनाएं जिससे हम आकांक्षी जनपद के शिक्षक भी अपने घर जा सकें । आगामी रणनीति के तहत महानिदेशक महोदय को पत्र प्रेषित किये जायेंगे ।


ज्ञापन कार्यक्रम में दिलीप यादव, अभिषेक शर्मा, अतुल कुमार सिंह, विमल कुमार अग्निहोत्री, आशीष मित्तल, विजित त्यागी, मनोज कुमार, अजय नारायण, पवन कुमार, अमित कुमार, अरविंद कुमार, विनय शुक्ल, शेषनारायण, विवेक आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a comment