सपा के राम सिंह राणा को जिताने के संबंध में बैठक का हुआ आयोजन

सीतापुर। शहर के मुस्कान गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी सीतापुर के जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व राधेश्याम जायसवाल पूर्व विधायक एवं पालिकाध्यक्ष, सीतापुर की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के उम्मीदवार राम सिंह राणा को भारी मतों से जिताने व चुनाव पूर्व सभी तैयारियां किए जाने के संबंध में एक बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी सीतापुर के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 146 सीतापुर सदर के उपस्थित सभी पदाधिकारीगणों व कार्यकर्तागणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने कहा कि आप सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण जो यहां उपस्थित हुए हैं बड़े ही संघर्षशील हैं। यदि आप सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी ले ले तो हमारे प्रत्याशी भाई राम सिंह राणा निश्चित ही अपनी विजय की ओर अग्रसर होंगे। हम सभी अपना पूरा प्रयास करेंगे कि हम सभी लोग आगामी एक दिसंबर को होने वाले लखनऊ खंड के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी उम्मीदवार राम सिंह राणा के नाम के आगे एक लिखकर उन्हें भारी मतों से विजई बनाना है तथा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना है। राम सिंह राणा ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव छात्र हितों की रक्षा के लिए होता है क्योंकि सदन में जो भी इस तरह से कुछ सदस्यों के निर्वाचन की व्यवस्था की गई है वह इसलिए है कि प्रत्येक क्षेत्र चाहे वह खेल जगत का हो या कला क्षेत्र का हो या शिक्षा का क्षेत्र हो, सभी क्षेत्रों से उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए ऐसे कर्मठ व ईमानदार व्यक्ति चुनकर सदन पहुंचे ताकि वह अपने क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं को सदन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मैं लगभग 25 वर्षों से नि:स्वार्थ छात्र राजनीति में सक्रिय हूं और यदि मुझे अवसर मिला तो निश्चित ही शिक्षा व छात्रों की समस्याओं को यथासंभव दूर करने का प्रयास करूंगा।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आशीर्वाद व निर्देश पर आपके बीच उम्मीदवार के रूप में उपस्थित हुआ हूं, इसलिए आप सभी से मेरा निवेदन है कि अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें हर वोटर तक पहुंच कर उनसे प्रथम वरीयता का मत अपने पक्ष में डलवाने की अपील करें। अंत में कार्यक्रम की समाप्ति पर जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने वार्डो व ग्रामों की वोटर लिस्ट लेकर उसमें अंकित सभी मतदाताओं से मिलकर उनसे समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की व सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश भी दिया।


इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में सपा कार्यालय प्रभारी जय सिंह यादव, छात्र संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अंकित त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष युवजन सभा रॉबिन यादव, विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, महासचिव मसूद आलम अंसारी, शादाब खान, सभासद मोहम्मद नबी मोल्हे, भुट्ट, मोहम्मद सलीम अडडू, मोहम्मद अशफाक अंसारी, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष शारिब खान, रूपेन्द्र कुमार पाल, एडवोकेट सरताज अहमद खान, सोहेल अहमद किदवई, नगर अध्यक्ष संजय राठौर, डॉ कमलेश जायसवाल, परसेंडी ब्लॉक अध्यक्ष श्री जैनेंद्र जयसवाल, खैराबाद ब्लॉक अध्यक्ष रामखेलावन राजवंशी पूर्व प्रधान, जिला सचिव शेखर यादव, महिला सभा से श्रीमती सुमन भार्गव, सादिया खान, मीनू गुप्ता, नगर सचिव मेहंदी हसन, नगर उपाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी, जिला सचिव मोहम्मद बिलाल अंसारी, मोहम्मद जावेद अंसारी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष रमेश निषाद, अरशद खान, राहुल तिवारी, देवेंद्र यादव, राकेश कुमार यादव, प्रदीप यादव, डॉ० रजी खान, मोहम्मद हाशिम इदरीसी, गोपाल तोमर, मीतू बाजपेई, छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह पन्नू जी, पिछड़ा वर्ग के प्रदीप मौर्या , मास्टर श्रीपाल यादव, विक्की शर्मा, लालता प्रसाद पंत, मनोज सिंह, मोहम्मद शेर शेरू, मोहम्मद सलीम अंसारी, सौरभ मिश्रा, ब्रह्म कुमार श्रीवास्तव व योगेंद्र तिवारी पप्पू सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-रियासत अली सिद्दीकी