गोवा: मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का आज निधन हो गया वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे पूर्व रक्षा मंत्री का दिल्ली और गोवा में कई दिनों से इलाज चल रहा था राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर जानकारी दी।
इससे पहले मुख्यमंत्री के कार्यालय से जानकारी दी थी कि उनकी हालत बेहद नाजुक है. पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी पर्रिकर को फरवरी 2018 में एडवांस्ड पैन्क्रिएटिक (अग्नाशय) कैंसर होने का पता चला था. आंतरिक रक्तस्त्राव की समस्या के बाद वे गोवा मेडिकल कॉलेज में करीब सप्ताह भर भर्ती रह चुके थे!
रिपोर्ट – अरुण शर्मा
