वृक्षारोपण कार्यक्रम को आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत: अशोक अवस्थी

लखनऊ(गोमतीनगर): पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है वृक्षारोपण कार्यक्रम को आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी l उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा l पेड़ों को बचायें और अधिक से अधिक पेड़ लगाये। उक्त बातें सैन्यपुरम विकास समिति के संस्थापक अशोक अवस्थी ने कही। उन्होंने बताया कि सैन्यपुरम विकास समिति सरोजनीनगर मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम 5 जुलाई से 11 जुलाई तक मनाया जाएगा। सैन्यपुरम वासियों ने पूरी कालोनी को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। समिति के उपाध्यक्ष पी के सिंह ने कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं। पेड़ हम सबको छाया प्रदान करते है और वातावरण को ठंडा बनाते है, वातावरण मे नमी के स्तर को नियंत्रित करता है तथा मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करता है वृ़क्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है। इस अवसर पर बैठक मे समिति के संस्थापक अशोक अवस्थी, अध्यक्ष पी के सिंह सहित कलोनी के समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave a comment