वेबिनार की सफलता में बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने कोविड 19 के समय स्कूलों में पढ़ाई हेतु चुनोतियो व समाधान पर चर्चा में मलिन बस्तियों व गरीब बच्चों की पढ़ाई पर सवाल किया जिस के समाधान पर ममता जी, रूमी जी, सोनाली जी व मैथ्यू जोसफ जी का धन्यवाद किया।
मेरठ: पिछले कई दशकों से हमारे स्कूलो के माध्यम से शिक्षक शिक्षिकाओ ने शिक्षा के क्षेत्र में सफलतापूर्वक योगदान दिया है प्रत्येक के जीवन में शिक्षण संस्थाए हो या घरेलू जीवन, चाहे वो पुस्तको से या कार्यशालाओं के द्वारा समय समय पर जनहित शिक्षा दी जा रही है जो एकदम सही है।

कोविड 19 के समय समस्त व्यवस्थाएं पंगु हो गयी हैं तब हमें विशेष प्रबंध करने आवश्यक है, कि हमारे कदम किसी भी क्षेत्र में न डगमगाये ये एक तरह की चेतावनी और निदान दोनो का ही उचित समय है और बौद्धिक तौर पर बुद्धिजीवी एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा इस विषय पर गहन अध्ययन पर समस्याए व समाधान किया गया, ममता जी द्वारा मोबाइल लाइब्रेरी व उचित स्टेशनरी रखने का सुझाव, वही रूमी जी ने स्पेशल एक्टिविटी,हेंडीक्राफ्ट स्पोर्ट्स आदि द्वारा मानसिकता को बढ़ाने की बात कही। मोबाइल व लैपटॉप को सिखाकर स्मार्ट बनाया जाए आदि आदि इस कोविड में होमवर्क का सॉल्यूशन दिया गया।सभी चर्चा विस्तारपूर्वक की गई l
