अंजुल कुमार पांडे बने महाराणा प्रताप सेना सीतापुर के मुख्य जिला अध्यक्ष

सीतापुर: राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार के संरक्षण में बनी महाराणा प्रताप सेना के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह की सिफारिश से महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजवर्धन सिंह परमार द्वारा अंजुल कुमार पांडे को मुख्य जिला अध्यक्ष सीतापुर बनाया गया श्री पांडे पूर्व में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं l श्री पांडे एक सामाजिक व्यक्ति हैं जो कि ईमानदार कर्मठ व व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं संगठन ने इनकी व्यवहार कुशलता मेहनत के लिए इन्हें मुख्य जिला अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है l श्री पांडे को बधाई देने वालों की फोन की लाइन लग गई कई प्रतिष्ठित लोगों ने भी श्री पांडे को संगठन के जिलाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी l

Leave a comment