गरीबों के राशन कार्डों का राशन हजम कर रहे कोटेदार

लाभार्थी और विभाग को गुमराह कर कोटेदार कर रहा राशन की कालाबाजारी

हरगांव/सीतापुर: सरकार के लाख प्रयास करने के पश्चात राशन की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है वहीं गांव के ऐसे तमाम ग्रामीण राशन पाने से वंचित है। सरकार का प्रयास है कि कोई गरीब भूखा न रहे इसके लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है लेकिन जिला पूर्ति कार्यालय के पूर्ति निरीक्षक इस खाद्यान्न पर अपनी नजरे जमाये हुए है और कोटेदारो को संरक्षण देकर गरीबों के राशन कार्डों का राशन हजम किए जा रहे है।सरकार ने हर व्यक्ति तक राशन पहुंचाने के लिए लगातार आदेश दे रही है लेकिन उस आदेश पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक पानी फेर रहे है। सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत हर व्यक्ति को राशन उपलब्ध कराने के लिए सरकार का आदेश है और वह सभी अधिकारियों को समय समय पर आदेश दे रही है लेकिन सम्बन्धित विभाग के अधिकारी इस पर पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड रहे है।

खाद्य सुरक्षा योजना से जहां पारदर्शिता सामने आयी है तो वहीं कुछ उचित दर विक्रेता मुखिया के राशन कार्ड का राशन हजम कर रहे है। ब्लाक हरगांव के एक उचित दर विक्रेता के द्वारा ऐसा ही किया जा रहा है जहां पर उक्त उचित दर विक्रेता ने अन्तोदय योजना के लाभार्थी को राशन कार्ड बन्द कर दिए जाने को बताकर उसका राशन लगातार हजम कर दिया। मामले की जानकारी उक्त लाभार्थी को तब हुई जब एक दिन आपूर्ति विभाग की वेवसाईट पर अपने राशन कार्ड पर उठाये गये विवरण को दिखवाया तब पता चला कि उसके राशन कार्ड पर लगातार अनाज का उठान ऑफलाईन के माध्यम से किया जा रहा है।अन्तोदय कार्ड का लाभार्थी अब दूसरे स्थान पर निवास कर है और अपना राशन कार्ड बन्द कराने के लिए प्रधान प्रतिनिधि तथा ग्राम पंचायत अधिकारी को मौखिक रूप से बताया था। लेकिन उचित दर विक्रेता ने प्रशासन को गुमराह करते हुए अभी तक मौखिक रूप से राशन कार्ड पर राशन की कालाबाजारी की जा रही है।हालांकि उस उपभोक्ता के द्वारा गांव के प्रधान प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत अधिकारी को इस अन्तोदय कार्ड को निरस्त कर गांव के पात्र व्यक्ति के नाम प्रस्ताव बनाकर जारी कराने को कहा था जिस पर प्रधान ने गांव में खुली बैठक का आयोजन करके एक लाभार्थी के नाम प्रस्ताव बनाया गया और जिसमें गांव में एक भूमिहीन के नाम प्रस्ताव पास हुआ और उक्त राशन कार्ड को जारी करने के लिए कहा गया जिस पर उसका आवेदन फार्म भरकर पूर्ण परिक्रिया की गयी है किन्तु अभी तक न तो अन्तोदय कार्ड निरस्त हुआ है और न ही पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड बन पाया है उपर से उचित दर विक्रेता लगातार राशन कार्ड पर राशन निकाल रहा है और कालाबाजारी कर रहा है l

रिपोर्ट- अमर पाल सिंह, हरगांव

Leave a comment