दबंगो ने किया शिक्षक पर जानलेवा हमला, शिक्षक की हालत नाजुक, बी एच यू ट्रामा सेंटर रेफर

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हमलावर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

जौनपुर- जनपद के सिकरार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विरहदपुर में कार्यरत शिक्षक डॉ कृपानिधि यादव पर पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने लाठी डंडे सरिया से लैस होकर हमला कर दिया l

‌घटना को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुँवरदा चौराहा पर अंजाम दिया गया जिसमें आरोप है कि कुँवरदा गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप ने अपने भाई रविन्द्र प्रताप, नीलेश यादव, व जंगबहादुर यादव के साथ मिलकर शिक्षक। पर लाठी डंडे सरिया रॉड से अचानक हमला कर दिया जिससे शिक्षक बुरी तरह घायल हो गए जिससे उनके सिर, पैर, पीठ, व हांथ सहित शरीर के अन्य हिस्सो पर चोटें आई है स्थानीय लोगो ने किसी तरह बीच बचाव करके जान बचायी व शिक्षक को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी बी एच यू रेफर कर दिया गया ।

‌जिस पर पुलिस ने शिकायत पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है परंतु हमले के अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताये जा रहे है।

Leave a comment