लखनऊ: PSPSA शिक्षक संगठन के मुख्य संरक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिख कर कहा कि कोरोना वायरस की जंग को सफलता पूर्वक लड़ने के लिए सभी माननीय जनप्रतिनिधियों (माननीय सांसद/माननीय विधायक/माननीय विधानपरिषद सदस्यों) ने अपने वेतन से 30% की कटौती को अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान किया।

राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में देश के प्रति और जनता के प्रति क्या नौकरशाहों की जवाबदेही नही है।उन्हें भी आगे आकर राष्ट्र धर्म का पालन करना चाहिए।
