ट्रेक्टर ट्राली के नीचे आ जाने से अधेड़ की मौत

 

सीतापुर:  कोतवाली महमूदाबाद इलाके  में ट्रैक्टर से कुचल कर एक अधेड़ ब्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम हरखचन्द्र पुत्र पुत्ती लाल 50 वर्ष निवासी ग्राम गजराजपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर का है।अपना ही आलू ट्राली में लादकर  कोल्ड स्टोर जा रहा था की अचानक रास्ते मे नींद अजाने से ट्रैक्टर से नीचे गिरकर ट्राली का पहिया सिर पर चढ़ जाने से मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महमूदाबाद पुलिस ने मृतक को टैक्सी की मदद से सी एच सी महमूदाबाद पहुचाया । जहाँ पर डॉक्टरों उसे मृत बताया ।  बॉडी को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया ।

रिपोर्ट – हरिओम कश्यप

Leave a comment