अन्नपूर्णा सेवा संस्थान, श्रीकृष्णा कॉलेज, प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा संयुक्त रूप से समाचार पत्र वितरको को वितरित किया गया राहतन सामग्री
सीतापुर। कोरोना महामारी के योद्धाओं की श्रृखंला में अन्नपूर्णा सेवा संस्थान, श्रीकृष्णा कॉलेज, प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा संयुक्त रूप से समाचार पत्र वितरको को खाद्य पदार्थ व सुरक्षा की दृष्टि से मास्क व साबुन वितरित किया गया। इस दौरान उक्त संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा समाचार वितरण केन्द्र पर पहुंचकर करीब पचास समाचार पत्र वितरको को सामग्री उपलब्ध कराते हुए उनका हौसला बढ़ाया गया।
गुरूवार को सामग्री वितरण के दौरान अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा कि आज जब विश्व कोरोना वैश्विक महामारी के प्रकोप से संघर्ष कर रहा है, वहीं कुछ कोरोना योद्धा इसका मुकाबला न सिर्फ कर रहे, बल्कि अपने दायित्वों का भलि-भॉति निर्वाहन भी कर रहे है। जिसकी श्रृखंला में समाचार पत्र वितरक भी आते है। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ ईकाई अध्यक्ष रवीन्द्र दीक्षित ने कहा कि समाचार पत्र के माध्यम से हमे जानकारी तब हासिल हो रही है, जब समाचार पत्र वितरक कोरोना महामारी के दौरान अपने दायित्वों का निर्वाहन बगैर किसी भय के कर रहे है। जिसके लिए इनकी सुरक्षा का दायित्व कहीं न कहीं हम पर भी है, जिसको इन्हें सामग्री वितरित कर पूर्ण किया जा रहा है। वि़द्युत विभाग के जेई राम नारायण राठौर ने प्रत्येक समाचार पत्र वितरको को कोराना के योद्धा के तौर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि संचार और प्रचार के सबसे महत्वपूर्ण वाहन के समाचार पत्र वितरक पहिए के समान है। जिनका अपना एक अलग स्थान है। इस मौके पर अन्नपूर्णा भविष्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अन्नपूर्णा उड़ान सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष के अभय श्रीवास्तव, डॉ0 अरूण कुमार त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी शैलेन्द्री तिवारी ‘‘शैल’’, प्रगति बाजपेई, अभय श्रीवास्तव, विकास अग्रवाल, नवीन श्रीवास्तव, आकाश राय, याशीन इब्ने उमर, जावेद अहमद, आदर्श गुप्ता, संदीप वैश्य, मोहित कश्यप आदि ने समाचार पत्र वितरको को राहत सामग्री वितरित की।
