सीतापुर, 11 अप्रैल। गर्मियों की आमद के साथ ही शहर की विद्युत व्यवस्था भी बिगड़ने लगी है, जर्जर विद्युत लाइन के चलते हुसैनगंज से भवानीपुर उपकेन्द्र को आई 33 की लाईन मे आई खराबी के कारण कल मध्य रात्रि 12.25 बजे से भवानीपुर और सिटी स्टेशन उप केन्दों से संचालित सभी फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई थी, पूरी रात्रि कार्य करने के बाद प्रातः 6 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
प्रातः 6 बजे आई बिजली पुनः 11 बजे चली गई सिटी स्टेशन उपकेन्द्र के एसएसओ ने बताया कि लाइट फाल्ट मे है 2 बजे आएगी ठीक 2 बजे विद्युत आपूर्ति चालू हो गई अभी पेयजल आपूर्ति हो भी नहीं पाई थी कि 1 घण्टे बाद लगभग 3 बजे फिर लाइट चली गई पूंछने पर सिटी स्टेशन के एसएसओ ने बताया कि हुसैनगंज से आपूर्ति बन्द की गई है,लगभग 2 से 3 घण्टे बाद आपूर्ति चालू होने की सम्भावना है।
उल्लेखनीय है कि नवरात्र और शबेरात जैसे महत्वपूर्ण त्योहार निपट चुके हैं,लेकिन गर्मियों की शुरुआत के साथ-साथ पेयजल की आपूर्ति एक अहम मसला है, यदि इस तरह अघोषित कटौती होती रही जनसामान्य को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है!
रिपोर्ट- हिलाल अख्तर
