पूर्ण रूप से बंद खैराबाद में दवाइयां व अन्य जरूरी सामान घर घर पहुंचा रहे रेडक्रास वालंटियर्स

रामकोट/सीतापुर। एसडीएम सदर अमित भटट के दिशा निर्देशानुसार वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते सम्‍पूर्ण जनपद में लॉकडाउन को द़ष्टिगत रखते हुए कस्‍बा खैराबाद को हॉट स्‍पाट किया गया है। जिसके चलते यहॉ पर सभी दुकान पूर्ण रूप से बंद कर दी गयी है। उक्‍त स्थिति को देखेत हुए इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी जनपद सीतापुर के सदस्‍य एवं वालन्टियर्स की टीम गठित की गयी है। गठित टीम द्वारा घर घर जाकर दवाईया व अन्‍य आवश्‍यक दैनिक उपयोग की वस्‍तुए पहुचाने का कार्य किया जा रहा है।

निर्देशानुसार पर रेडक्रास टीम सीतापुर द्वारा रेडक्रास सचिव संजीव मेहरोत्रा के नेत्रत्‍व में जरूरतमंद लोगो द्वारा दवाइया एवं अन्‍य वस्‍तुओं के लिए सम्‍पर्क किया गया उन लोगो को उनके घरो पर रेडक्रास टीम के सदस्‍यों द्वारा दवाइया एवं अन्‍य वस्‍तुए पहुचायी गयी। सचिव श्री मेहरोत्रा ने कहा कि इन विषम परिस्थितयों में रेडक्रास अपना पूरा सहयोग असहाय और जरूरतमंदो की सेवा के लिए कर रहा है। जो कि सदैव से करता चला आ रहा है। खैराबाद कस्‍बा वासी कन्‍ट्रोल रूम न. 05862252101 के साथ 9415059105, 9415047179, 7007587090, 7007013992 पर सम्‍पर्क कर सकते है। दवाइयां एव अन्‍य दैनिक उपयोग की वस्‍तुए जरूरतमंदों तक पहुचाने में महत्वपूर्ण योगदान सचिव संजीव मेहरोत्रा, कोआ‍र्डिनेटर रियाज़ अहमद, रेडक्रास सदस्य एवं सर्व वालंटियर्स फरहत बेग सनी, ज़ाहिद अली अंसारी, ललित श्रीवास्तव चंचल, वरून तोमर, राहुल गुप्ता, हसनैन साजिद, इमरान खान, जावेद रहमान, दानिश अंसारी आदि का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।

रिपोर्ट-रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment