चोरी व छिनैती का लगातार बढ़ रहा ग्राफ पुलिस बनी मूकदर्शक

बिसवां/सीतापुर: कस्बे में अपराध की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन इस पर पुलिस लगाम नही लगा पा रही है जहाँ एक तरफ बाजारों में और घरों में होली के पर्व को लेकर लोगो में काफी उहा है वही दूसरी ओर चोर व मोबाइल स्नैचर भी अपना करतब दिखाने में कहि पीछे नही है लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन की सुस्ती के चलते दिनांक 13 मार्च को पावर हाउस के अंदर से राजस्व विभाग की वसूली वाहन चलाने वाले चालक की मोटरसाइकिल पर हांथ साफ कर दिया ।उसके पश्चात कोतवाली परिसर के ठीक पीछे दिनांक 14 मार्च की शाम मोहल्ला शंकरगंज निवासी अमित वर्मा से दो मोटरमालिक सवार युवकों ने मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे उसी दिन गुरुवार की देर रात मोहल्ला पटेलनगर निवासी सरोज कुमार पुत्र नानक चंद वर्मा के घर पर चोरो ने धावा बोलकर करीब दस हजार की नकदी सहित सवा लाख के जेवरातों पर हांथ साफ कर दिया पुलिस ने पहुँचकर जांच पड़ताल शुरू की वही बेखौफ अपराधीयो ने पुलिस को फिर चुनौती देते हुए दिनांक 15 मार्च की रात करीब 9:30 बजे बिसवां ब्लाक के निकट मोहल्ला महाराजागंज निवासी रवि कश्यप पुत्र गुड्डू कश्यप फोन पर बात करते हुए अपने घर जा रहा था की तभी दो मोटरसाइकिल सवार मोबाइल स्नैचरो ने एक बार फिर निशाना बनाकर हाथ साफ करने में कोई कसर नही छोड़ी , लगातार इन घटनाओं के चलते पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवालिया निशान खड़े करती है अब देखना ये होगा क्या पुलिस प्रशासन होली जैसे पर्व सक्रिय होकर निरतंर हो रहे घटनाओं पर अंकुश लगा पाता है या नही ।।

रिपोर्ट-  आशुतोष तिवारी

Leave a comment