हरगाँव (सीतापुर) आदर्श नगर पंचायत हरगांव के क्षेत्रान्तर्गत स्थित आर्यावर्त पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह बिड़ला विद्या मन्दिर इण्टर कालेज हरगांव के पूर्व प्रधानाचार्य कैलाश नाथ मिश्र के मुख्य अतिथित्व में मां गोमती मैरिज लान में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

मुख्य अतिथि श्री मिश्र ने सभी उपस्थित अभिभावको से अपने अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा व संस्कार दिलाने की अपील की ।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से विद्यालय की गुरुजनों क्रमश: प्रीती मिश्रा, निशा, व ज्योतिमा मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर स्कूल के नन्हे – मुन्ने बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वार्षिकोत्सव समारोह में चार चांद लगा दिये।
कार्यक्रम के दौरान अभी हाल ही में हुए पुलवामा हमले में शहीद हुये जवानों के प्रति विद्यालय के छात्र – छात्राओं क्रमश: राम जी, अभय, संस्कृति, अर्ष, स्वाती, अंशिका, अनुष्का, हर्षित, तन्मय, अभिनव ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संवेदना व्यक्त करते हुए उपस्थित जनों के आंखों को नम करके उपस्थित जनों के दिलों में अपनी जगह बना ली ।
कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक,धार्मिक व अन्य मनमोहक डांस प्रस्तुत कर वहां उपस्थित जनों का मन- मोह लिया तथा कार्यक्रम में मौजूद लोगों की जमकर तालियां बटोरी ।
समारोह में आये सभी नागरिकों ,अभिभावकजनों ने कार्यक्रम की भूरि- भूरि प्रशंसा की ,तथा कार्यक्रम को सफल बताया।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण पर प्रस्तुत मंचन से प्रभावित होकर हरगांव पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने मंचन में सम्मिलित बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु एक सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया। जिस पर विद्यालय परिवार ने सुनील गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही प्रस्तुत पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ अभिनव को भी लोगों ने हृदय से सराहा।
समारोह में विद्यालय परिवार के प्रबंधक/प्रधानाचार्य नीरज मिश्र, प्रीती मिश्रा, निशा, ज्योतिमा मिश्रा,शिवानी मिश्रा, प्रिया गुप्ता,अनीता के साथ- साथ मुख्यरूप से कैलाश नाथ मिश्र,अनिल कुमार सक्सेना, आचार्य रामनरेश मिश्र , समाज सेवी अमित अवस्थी, प्रदीप मिश्र,सहित भारी संख्या में अभिभावक गण व प्रबुद्धजन मौजूद रहे ।
कार्यक्रम के अन्त में आर्यावर्त पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नीरज मिश्रा ने कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों क्रमशः वरिष्ठ पत्रकार प्रताप तिवारी, अनूप रस्तोगी, राकेश पाण्डेय, सुमित शुक्ला , धर्मेन्द्र राना, अभिषेक मिश्र, के साथ ही हरगांव पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता को स्मृति के चिन्ह देकर सम्मानित किया।
