पिसावां (सीतापुर) कोरोना वायरस के चलते यूपी लॉक डाउन में पुलिस बराबर एलाउंस करती है कि आप सभी लोग घर से बाहर न निकलें न अपने परिवार के किसी सदस्य को बाहर निकलने दे बहुत ही आवश्यक कार्य हो तो मोटरसाइकिल पर एक लोग और चार पहिया गाड़ी पर दो लोग ही जायेंगे.
एसआई एमपी सिंह चैहान ने बताया थाना क्षेत्र की सभी सीमाएं लॉक डाउन के चलते सीज कर दी गई है कोई भी दूसरे जिले में प्रवेश नही करेगा. कस्वे के मुख्य चौराहे की चौकी पर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल सवार, चार पहिया गाड़ी वालो से पूछताछ की जा रही है अगर आप किसी आवश्यक कार्य से आये है तो जाने दिया जा रहा है नही तो पुनः वापस किया जा रहा है पुलिस सुबह होते ही कस्वे की बाजार और विभिन्न मार्गों तथा गांव में राउंड करती नजर आती है शनिवार की सुबह बाजार में एसआई अश्मित भारती ने बाजार में भीड़ नही होने दी.
मोटरसाइकिल और साईकिल को बाजार से दूर खड़े करने के लिए कहा गया लोगो ने सहयोग भी किया. थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने कस्वे में भृमण कर कोरोना वायरस के बचाव में भी बताया तथा उन्होंने लोगो से अपील की कोई भी घर से बाहर न निकले सभी लोग अपने अपने घरों में ही रहें उन्होंने कहा लॉक डाउन कानून तोड़ने की जो भी कोशिश करेगा उसके खिलाप कार्यवाही तय है कस्वे में कोई भी जमा खोरी नही करेगा अगर किसी दुकानदार ने ऐसा किया शिकायत आई तो उसके खिलाप सख्त कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्टर : अरुण शर्मा
