रामकोट/सीतापुर। भारत सरकार द्वारा पूरे देश में चल रही महामारी कोरोना वायरस कोविडं 19 को रोकने के लिए भारत सरकार ने 14 अप्रैल तक पूरे भारत में लाॅकडाउन कर दिया है।
जिससे प्रदेशों में फंसे मजदूरी पेशा करने वाले अपने घरों को जा रहे राहगीरों को रोककर काशीराम कॉलोनी के पास शिक्षामित्र संगठन एवं पत्रकार समाज व रामकोट थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी राय के द्वारा लंच पैकेट व फल वितरण किया गया।
रामकोट पुलिस ने राहगीरों को जो इधर-उधर भटक रहे थे उनको साधनों में रुकवा कर उनके घर तक पहुंचाने का कार्य किया। शिक्षामित्र जिला अध्यक्ष बनवारी लाल गौतम, भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राव, एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार, पत्रकार रियासत अली सिद्दीकी, महेंद्र कुमार, दीनबंधु, व आसमा, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद जमील, तथा कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल के द्वारा बढ चढ कर हिस्सा लिया गया।
रिपोर्ट-रियासत अली सिद्दीकी
