पुलिस ने दुष्कर्म के दो दुराचारियो को थाना क्षेत्र के एक गांव से किया गिरफ्तार

पिसावां (सीतापुर) पुलिस ने दो दुराचारियो को थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया है थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के बृंदावन गांव निवासी रोहित सिंह पुत्र सुमेर सिंह तथा कुसहा गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र नैपाल सिंह को मुखबिर की सूचना पर बीती रात छापा मार कर थाना क्षेत्र के खाझाडावर गांव से गिरफ्तार कर लिया है थानाध्यक्ष ने बताया फरार चल रहा एक आरोपी अपिल सिंह को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा बता दे!
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मंगलवार की रात देवगंवा मेला देखने गयी थी जहाँ पर देर रात शौच के लिये निकली किशोरी को थाना क्षेत्र तथा मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के दो तीनो दबंगो युवको ने किशोरी को दबोच कर सून सान स्थान पर ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया हालत बिगडने पर दबंग आरोपी एक मैजिक वाहन मे छोड कर फरार हो गए थे परिजनो ने किशोरी की तलाश शुरू की तो बुधवार की सुबह किशोर बेहाल हालत मे मिली किशोरी ने आप बीती बताई जिसके बाद परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर तीनो दुराचारी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया तथा किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये जिलास्पताल भेजा दिया जहाँ पर किशोरी की गंभीर हालत देखते हुये डाक्टरो ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया!

रिपोर्ट – अरुण शर्मा

Leave a comment