बिसवां विधायक महेंद्र सिंह यादव ने जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया तथा लोगों से लॉक डाउन के नियमों को पालन करने हेतु आग्रह किया

सीतापुर: विधानसभा बिसवां क्षेत्र के विधायक महेंद्र सिंह यादव के द्वारा  इस भयावह स्थिति में बिसवा में सोशल डिस्टेंसिंग अभियान का अनुपालन करते हुए गरीबों के बीच  भोजन, तथा अन्य खाद्य सामग्री सहित साबुन, हैंडवाश और मास्क का वितरण कार्यक्रम किया गया.

सभी सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता और सामजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले युवा साथी के भरपूर सहयोग से इसकी शुरुवात हुई, बिसवां विधायक महेश सिंह यादव ने कहा कि जब तक लॉक डाउन समाप्त नहीं होता है तब तक मेरे कार्यालय पर खाना का वितरण किया जाएगा. आज पूरे देश में कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन लागु है ऐसी स्थिति में सभी लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी गरीब तबके के लोग जो लाचार एवं बेबस हैं जिनके पास न खाने को कुछ है और ना ही रहने का ठिकाना.

ऐसे लोग इस लॉक डाउन की वजह से भूख से बिलख रहें हैं इसे देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के आवाहन पर लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने की व्यवस्था अपने बिसवां कार्यालय पर की है जो लॉक डाउन समाप्त होने तक चलेगी.मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हूँ और लोगों के माध्यम से मीडिया के माध्यम से ये आग्रह किया गया है कि कहीं भी कभी भी किसी तरह का परेशानी हो तो मुझे मेरे नंबर पर संपर्क करें मैं हर सम्भव मदद करने को तैयार हूँ.

साथ ही बिसवा विधायक महेंद्र सिंह यादव के द्वारा लोगों को जागरूक भी किया गया, जिसमें ये बताया गया कि 14 अप्रैल तक लॉक डाउन का नियमित पालन करें. इस कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना गरीब, मजदुर, भाइयों के बीच मास्क, साबुन व हैंडवाश का वितरण करना हमारी प्राथमिकता है. सुदूरवर्ती इलाका में जाकर लोगों को सरकार के नियमों का कैसे पालन करना है उस सन्दर्भ में उन्हें बताना है, कोई भी व्यक्ति अगर अपनी महत्वपूर्ण उद्देश्य से बहार निकलता है तो वो जितना जल्द हो सके वह अपने घर लौटने का प्रयास करे, एक दूसरे के संपर्क में नहीं आएं. अगर प्रशासन के साथ देखी अनदेखी में आप लापरवाही बरतेंगे तब आप अपनी जिंदगी के साथ साथ अपने परिवार और देश को खतरे में डालने का काम करेंगे.

कोई असहाय व्यक्ति भूखे रात का गुजारा नहीं करेगा उसके लिए हम मिलकर वयवस्था करेंगे किसी को थोड़ी भी परेशानी महसूस होती है तो हमारे क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संपर्क करें।

Leave a comment