सभी लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें दूसरों को सुरक्षित करें : ओपी राय

 

अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की हिदायत दी

रामकोट/सीतापुर। कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए रामकोट पुलिस ने कस्बा, अर्थाना, बिहटगौर, कचनार खगेसियामऊ, नवीन चौक, कटीली, काशीराम कॉलोनी, आदि क्षेत्रों में रूट मार्च करके लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की हिदायत दी कस्बे के क्षेत्र के दुकानदारों को भी आगाह करते हुए प्रशासन की मंशा के अनुसार कार्य करने को बताया। थाना प्रभारी रामकोट ओपी राय ने बताया सुबह 6:30 से 9 तक आपात सुविधाओं के लिए दुकाने खुलेंगी।


लॉक डाउन के दौरान कस्बों में लगने वाली साप्ताहिक मंडी व हाट बाजार पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगी व समस्त धार्मिक स्थल सार्वजनिक रूप से बंद रहेंगे। पूजा पंडाल में भीड़ ना जमा करने की हिदायत दी है।

जिले में धारा 144 लागू होने से सार्वजनिक स्थानों पर 4 से ज्यादा व्यक्तियों पर एक साथ खड़े होने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।सभी लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें दूसरों को सुरक्षित करें। क्षेत्रीय लोगों को इसकी पूर्णतया जानकारी दी गई है किसी भी विशेष समस्या के लिए थाना प्रभारी ओपी राय ने अपना मोबाइल नंबर थाने का नंबर व सभी आपात नंबरों से सभी को सूचित भी कराया है। किसी विपरीत परिस्थिति में तत्काल संपर्क करें।

रिपोर्ट : रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment