गन्ना बुआई तथा क्षेत्र में गन्ने की फसल का किया निरीक्षण

कृषकों से जैविक खेती अपनाये जाने की अपील
रामकोट/सीतापुर। डालमिया चीनी मिल, इकाई-जवाहरपुर में डालमिया चीनी मिल मुख्यालय कें (मुख्य कार्यकारीअधिकारी ) पंकज रस्तोगी द्वारा चीनी मिल कें (इकाई प्रमुख एंव सहा. अधिषासी निर्देषक) टी. एन. सिंह, एंव महा प्रबंधक वाणिज्य, महा प्रबंधक आसवानी, तथा उप महा प्रबंधक गन्ना तथा अन्य अधिकारियों कें साथ क्षेत्र में भ्रमण कर गन्ना बुआई तथा क्षेत्र में गन्ने की फसल का निरीक्षण किया गया।
अधिकारीयों द्वारा कटियामऊ ग्राम में अनुपम चौबे के गन्ने की बुआई का निरीक्षण किया तथा कृषकों को गन्ने की लागत को कम करतें हुए उत्पादन बढोत्तरी पर जोर दिया साथ ही कृषक रमेश चन्द्र गुप्ता, ग्राम रायपुर कें खेत पर पर्ण रुप जैविक गन्ने की खेती का उदघाटन किया तथा जैविक खेती की बारीकियों को समझा एंव समस्त उपस्थित कृषकों से जैविक खेती अपनाये जाने की अपील की।
साथ ही चीनी मिल जवाहरपुर द्वारा गन्ना बुआई प्रचार वाहन का उदघाटन किया एंव मौके पर सडक सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में चीनी मिल कर्मचारीयों को सुरक्षा के तहत हेलमेट वितरित किया गया। साथ ही सुरक्षा को अपनाने की अपील की।
रिपोर्ट – रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment