मुम्बई(कल्याण): समाजवादी पार्टी के युवा नेता केशवप्रताप यादव उर्फ महेंद्र यादव के व्यवसायिक कार्यालय कल्याण मे कल एक दिवसीय दौरे पर मुम्बई पधारें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विषम्भर प्रसाद निषाद के भव्य स्वागत का आयोजन किया गया। जिसमें कल्याण डोम्बीवाली एवं आसपास के सभी समाजवादी साथियों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया एंव स्वागत किया ।

सांसद ने अपने संक्षिप्त संबोधन में केन्द्र सरकार की वर्तमान नीतियों पर जोरदार हमला किया और उनहोंने सरकार से जातिगत जनगणना कराने एंव उसके अनुपात में पिछड़ों, दलितों एव अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की मांग की और सरकार द्वारा लाएं गए नए कानून सीएए, एनपीआर और एन आर सी को तत्काल वापस लेने की अपील की। उन्होंने इस नए कानून से सबसे जादा नुकसान दलितों एवं पिछड़ों का होगा इससे लोगो को आवगत कराया है और वादा किया कि समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इस काले कानून का विरोध करेगी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवसागर यादव ने की; संचालन आचार्य सूरज पाल यादव ने किया। जिला महासचिव रमेशचन्द्र यादव ने स्वागत भाषण एवं सांसद को अंग वस्त्र पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत की । अंत में आयोजक केशवप्रताप यादव ने सांसद का कल्याण आने पर आभार व्यक्त किया एवं उन्हे धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनिल कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव, रामा सेठ जयसवाल, प्रतापगढ़ के जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव, समाजसेवी हल्लूराम यादव, ब्रिजेश चौरसिया, सतोष यादव, रत्नसेन निषाद, रामबचन निषाद, राहुल त्रिपाठी, राहुल कनौजिया, प्रेम कुमार यादव एवं तमाम कार्यकर्ताओं ने आपनी उपस्थिति दर्ज कराई एंव सांसद का सभी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया ।
