बुजुर्गों की सेवा,बुजुर्गों का सम्मान ही वास्तविक समाज सेवा है-अखिलेश

रायबरेली: लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बेलहनी के युवा समाजसेवी अखिलेश यादव के सौजन्य से सतनाम हॉस्पिटल रायबरेली में नेत्र रोग विशेषज्ञ पूर्व सर्जन जिला चिकित्सालय रायबरेली डॉ. अनुज सिंह कुशवाहा द्वारा ग्रामसभा बेलहनी के मोतियाबिंद से ग्रसित 19 बुजुर्गों की आंखों का फेको विधि द्वारा ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के उपरांत पूर्व प्रधान बेलहनी विद्यावती यादव ने कहा कि युवा समाजसेवी अखिलेश यादव द्वारा ग्राम सभा में निशुल्क नेत्र परीक्षण के उपरांत कम लागत में मोतियाबिंद जैसे अभिशाप से मुक्ति दिलाने का जो प्रयास किया जा रहा है निश्चित तौर पर सराहनीय है।
युवा समाजसेवी अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा उद्देश्य गरीब व असहाय जनों को आंखों से संबंधित समस्त रोगों विशेषकर मोतियाबिंद जैसे रोग से निजात दिलाकर उन्हें पुनः ज्योति प्रदान करना है।

Leave a comment