(सीतापुर) अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल खम्भे से टकराई चालक की मौत, थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर निवासी विमलेश पुत्र यदुनाथ उम्र 23 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल यूपी 41 एफ 6814 से कुतुबनगर अपने किसी काम से आया था काम निपटाने के बाद वापस अपने गांव मोहम्मद नगर जा रहा था जैसे ही कुतुबनगर में ही स्थित शांती स्वरूप विद्या मंदिर के पास पहुँचा मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया पास पड़ोस के लोगो ने डायल 100 नम्बर पर सूचना दी मौके पर पहुँची डायल 100 नंबर की पुलिस ने घायलो को अपनी ही गाड़ी में लादकर मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहाँ पर एक की उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी!
रिपोर्ट – अरुण शर्मा
