ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

रामकोट/सीतापुर। ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज रामकोट में वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व शिक्षा मंत्री व मौजूदा राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई रहे। छात्रों के अभिभावक व क्षेत्र के गणमान्य कार्यक्रम को देखने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे व कार्यक्रम का आनंद उठाया।

मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित किया। मां वीणापाणि की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुए वार्षिकउत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक देशभक्ति गीत व मनमोहन झांकिया, लोक नृत्य, वेस्टर्न डांस, भरतनाट्यम, फोक, राजस्थानी और क्लासिकल डांस आदि पेश किए गए। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, अध्यापक-अध्यापिका ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत झांकियों पर तालियों से उत्साहवर्धन किया।

प्रबंधक अरुण बाजपेई ने राज्यसभा सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या बाजपेई व सुनीत अग्निहोत्री ने किया।

छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक बाजपेई ने बच्चों को भावी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व व नीतिगत आचरण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन संघर्षों से भरा हुआ है विद्यालय में अर्जित की हुई शिक्षा ही आप के सुंदर भविष्य और अच्छे चरित्र को प्रदर्शित करती है। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व उन्होंने स्कूल के लिए 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

दिव्या बाजपेई ने विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की व समय का महत्व, राष्ट्रभाषा हिंदी एवं जीवन में आत्म विश्वास का महत्व बताया व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

शिक्षक सुनीत अग्निहोत्री ने छोटे बच्चों के विकास पर विचार रखे। व बच्चों को उनके सपनों को साकार करने के गुर बताए।

स्कूली की प्रधानाचार्य कल्पना बाजपेई ने कहा कि पढ़ाई के साथ स्कूली की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है।

गत वर्ष हाई स्कूल में अच्छे नंबर से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा की व बच्चों के भावी भविष्य की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में विशिष्टअतिथि भरत त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकोट प्रेमशंकर गुप्ता, पुष्कर मिश्रा, शैलेश तिवारी, श्रवण श्रीवास्तव, नीस गुप्ता, विनीता वर्मा, कोमल मिश्रा, नमिता श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment