केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की तरफ से गणतंत्र दिवस पर तीर्थ पर हुआ भव्य समारोह का आयोजन

 सीतापुर। केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की तरफ से श्री रामेश्वरम धाम प्राचीन मंदिर गंगासागर तीर्थ परिसर पर गणतंत्र दिवस का समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 71वें गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डॉ आरके यादव ने ध्वजारोहण कर बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व कर्मचारियों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के साथ अमर शहीदों की कुर्बानी को भावी पीढ़ी को बताने हेतु तथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विकास करने हेतु बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके पश्चात छात्रों ने अनेकता में एकता का परिचय देते हुए राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए। छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक राकेश राठौर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम गणतंत्र दिवस पर यह प्रेरणा लेते है कि आपसी भेदभाव को मिटा कर राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक कार्य में योगदान देंगे।

भूपेंद्र दीक्षित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। स्कूल से जाने के बाद अपने घर पर भी स्वच्छता बनाए रखें।

विद्यालय प्रबंधक डॉ आर के यादव ने छात्र-छात्राओं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा अब से 7 दशक पहले 26 जनवरी, 1950 को न सिर्फ देश का संविधान लागू हुआ था बल्कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शपथ भी ग्रहण की थी। लिहाज़ा 26 जनवरी का दिन बेहद ऐतिहासिक है और इसीलिए हर साल गणतंत्र दिवस को बेहद ही शानदार तरीके से मनाया जाता है। अगर गणतंत्र दिवस के इतिहास पर नज़र डालें तो 26 जनवरी, 1950 की सुबह ठीक 10 बजकर 18 मिनट पर हमारा संविधान लागू हुआ था।



अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य लालाराम यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम गणतंत्र दिवस पर यह प्रेरणा लेते है कि आपसी भेदभाव को मिटा कर राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक कार्य में योगदान देंगे। भरत प्रसाद भारतीय, राम नारायन यादव आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी संबोधन किया।

राष्ट्रीय गीत के साथ इस भव्य समारोह का समापन हुआ। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस अवसर पर रामनिवास पप्पू वर्मा, विद्यालय की स्टॉफ, अभिभावकों सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट-रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment