रामकोट/सीतापुर। पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा की पड़ोसियों के बीच मारपीट होने के बाद मामूली सी बात को लेकर महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया गया। जिसकी खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी। महिला का आरोप है कि पड़ोसी ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे महिला झुलस गई।

थाना रामकोट क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में महिला घर पर थी। महिला का आरोप है कि तभी पड़ोसी से मामूली बात को लेकर कहा सुनी हुई। जब राजपाल की पत्नी ने इसका विरोध किया तो पड़ोसियों ने उसके घरवालों की पिटाई कर दी। और अनीता पत्नी राजपाल पर तेजाब फेंक दिया। इससे घरवालों में चीख-पुकार मच गई। मामला बिगड़ते देख आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में 2 आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है।
सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी राय भी मौजूद रहे।
पीड़ित महिला ने चार आरोपियों के खिलाफ लिखित नामजद करते हुए तहरीर दे दी है। पुलिस ने चार आरोपियों नितिन राजवंशी पुत्र राजमंगल, राहुल पुत्र शिवसागर, कपिल पुत्र शत्रोहन व सागर के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 49/2020, धारा 326 ए 323, 506, 427 के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर कर दी है।
इस संबंध में थाना रामकोट प्रभारी निरीक्षक ओपी राय से बात की गई तो बताया कि कांशीराम कालोनी की रहने वाली एक महिला पर पड़ोसियों ने बैटरी का तेजाब डाल दिया। जिसमें चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जिसमें नितिन पुत्र राजमंगल व राहुल पुत्र शिव शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दबिश देकर जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार ने बताया कल शाम को पड़ोसियों में विवाद हुआ था। यह लोग नशे में थे, सुबह उनके ऊपर एसिड फेंकने का आरोप लगाया गया है। तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है, चार पड़ोसियों को नामजद किया है। उपचार के लिए तत्काल भेजा गया है। उनका कहना है बैटरी से पानी निकालकर फेंका गया है। जांच किया जा रहा है। 2 लोगों को कस्टडी में ले लिया गया है। आगे की सख्त कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी
