थानाध्यक्ष उमाकांत दीपक को दी गयी भावभीनी विदाई
रामकोट/सीतापुर। विदाई की बेला दुखदायी होती है, आपके जाने का गम तो है मगर आपकी याद हमारे दिलों में हमेशा रहेगी। सीतापुर जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के लोंगो ने रविवार को थानाध्यक्ष उमाकांत दीपक को भावभीनी विदाई दी। लोंगो का अपने प्रति सम्मान व अनुराग देखकर मौके पर उमाकांत दीपक भी अपनी भावना को छुपा नहीं पाए और भावुक हो गए और कहा कि वो जहॉ भी रहेंगे यहॉ के लोंगो का प्यार व सम्मान उन्हें सदा याद रहेगा। थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह मे मौजूद क्षेत्रवासियों ने श्री दीपक के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें एक अच्छा इंसान एवं कुशल पुलिस अधिकारी बताया। क्षेत्रीय जनता श्री दीपक की न्यायप्रियता, जनता के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक कार्यों में तत्परता के लिए याद रखेगी। पुलिस और जनता के बीच सकारात्मक जुड़ाव इससे पहले शायद ही देखा गया हो। महिलाओं के अधिकारों पर पुलिस की सजगता, छात्रों एवं युवाओं से विभिन्न आयोजनों के माध्यम से संवाद करना सदा याद रहेगा। उन्होंने अपने सरल एवं अच्छे व्यवहार के लिए पब्लिक में अच्छी खासी पहचान बनाई है। जिसकी चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।

उमाकांत दीपक की सराहनीय पहल के चलते रामकोट कस्बे, कचनार कस्बे, नवीन चौक में व्यापारियों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाना सदा जनता को याद रहेंगे।

मौके पर नवपदस्थापित थानाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, पूर्व थानाध्यक्ष उमाकांत दीपक, कटीली चौकी प्रभारी जुनेद आलम, नवीन चौक चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह, कचनार चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार पांडे, काशीराम कॉलोनी चौकी प्रभारी अवनीश कुमार, कस्बा इंचार्ज राम अवध चौहान, एस आई शिव शंकर सिंह, उमाकांत सविता, दीवान छेदी प्रसाद, सहित अन्य लोग व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
गौरतलब है कि रामकोट के थानाध्यक्ष उमाकांत दीपक का स्थानान्तरण पुलिस लाइन में हुआ है और उनके स्थान पर ओम प्रकाश राय ने नये थानाध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दिया है।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी
