हरगांव शुगर मिल गेट पर बेतहाशा भारी जाम के कारण युवक हुआ घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती 

सीतापुर (हरगांव) । चीनी मिल हरगाॅव में आई तकनीकी खराबी के कारण बीते दिवस गन्ना तौल नहीं हो पाने की दशा में हरगाँव नगर क्षेत्र में सीतापुर -लखीमपुर हाइवे पर चीनी मिल गेट पर बेतहाशा भारी जाम लगी होने की दशा में वाहन आपस में टकरा गये जिसमें एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगाँव में भर्ती कराया । जहाँ चिकित्सकों ने घायल की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल सीतापुर रिफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगाँव थाना क्षेत्र की नगर पंचायत हरगाॅव की सीमा के अन्तर्गत सीतापुर – लखीमपुर मार्ग पर चीनी मिल स्थित है । बीते दिवस चीनी मिल में तकनीकी खराबी आ जाने से गन्ना तौल नहीं हो पाने के कारण रविवार को चीनी मिल गेट पर ट्रैक्टर -ट्रालियों की बहुत बड़ी जाम लग गयी। जिससे सामने से आ रही बैगास भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार हरगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम रिक्खीपुरवा मजरा पिपराघूरी निवासी बाइस वर्षीय अरविन्द कुमार पुत्र श्रीकृष्ण सड़क पर गिर गया। जिसके ऊपर से बैगास भरी महिन्द्रा ट्रैक्टर ट्राली निकल गयी। जिस कारण अरविन्द का बायाँ पैर पंजे के ऊपर से कटकर अलग हो गया ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरविन्द के बहन की आज बरीक्षा होनी थी जिसका सामान लेने वह हरगाँव आया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगाँव में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने घायल की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल सीतापुर रिफर कर दिया ।

Leave a comment