स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी गयी श्रद्धांजलि

पिसावां (सीतापुर) विकास खण्ड के ग्राम नेरी में शुक्रवार को ग्यारह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान माल्यार्पण कर उन्हे श्रधांजलि दी गई

शुक्रवार को नेरी कस्बे में कृषक उत्थान सेवा संस्थान द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित ईश्वर दीन शर्मा ने ध्वजारोहण किया।उसके बाद उपस्थित क्षेत्रवासियों ने फूल अर्पित कर श्रधांजलि दी कृषक उत्थान सेवा संस्थान के संस्थापक वीरेश शुक्ल के द्वारा कार्यक्रम का संचालन व अतिथियों का स्वागत किया गया उन्होने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा अंग्रेजी शासन के खिलाफ किये गये संघर्ष हमेशा हमे इनकी याद दिलाएगे।इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मनोहर लाल मिश्र,गंगाधर शर्मा,गया प्रसाद जोशी,बालकराम मिश्र,नंदलाल,दुलार सिंह बच्चू लाल,अवधेश कुमारी, कुंज बिहारी मिश्रा,रजा हुसैन स्वामीदयाल के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया इस अवसर पर विद्याप्रकाश पाल, अनिल अर्कवंशी सदस्य क्षेत्र पंचायत, इंद्रपाल कश्यप पूर्व प्रधान नेरी,दीनदयाल गौतम, अशोक अर्कवंशी,रामकुमार सक्सेना, उत्कर्ष शुक्ल,शानू मिश्रा,गोपाल मिश्रा,राजू अवस्थी,आफाक अहमद मुकुल मिश्रा रिशान्त शुक्ल आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अरुण शर्मा

Leave a comment