रामकोट/सीतापुर। डालमिया भारत शुगर एण्ड इण्डट्रीज लिमिटेड यूनिट जवाहरपुर के द्वारा मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व आम जनता को जागरूक बनाने के लिए। चीनी मिल के अधिकारियों ने यार्ड में खड़ी ट्रॉलियों के किसानो को दुर्घटना से बचने के निर्देश के पर्चे बाटे। जिससे दुर्घटनओं पर नियंत्रण किया जा सके। तथा यार्ड के नियमो का भी पालन करने के निर्देश बताये गए, जिससे आने वाले सभी किसानो को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। सर्दियों में कोहरा पड़ने पर अक्सर मार्ग पर हादसे हो जाते हैं। डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर मार्ग पर भी पिछले महीने कई लोगों की जान गई कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। सर्दियों में ऐसे हादसों से बचने के लिए चीनी मिल मार्ग पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जागरूकता पर्चे सर्दियों के दौरान कोहरे से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए बांटे गए हैं। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए और भी उपाय किए जा रहे हैं।

यूनिट हेड टी एन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, चीनी मिल ने शीत ऋतु के दौरान कोहरे की वजह से होने वाले सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए कई इंतजाम किए हैं। जिससे कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। यार्ड में हर तौल कांटे पर वाहन चालकों को स्पीड पर नियंत्रण रखने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से पर्चे बांटे जा रहे हैं।
महाप्रबंधक गन्ना आशीष बंसल ने बताया मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता पर्चे बांटे गए हैं व घने कोहरे में ट्रैक्टर-ट्राली अच्छी तरह दिख सके, इसके लिए विशेष प्रकार से चमकने वाले रिफ्लेक्टेड रेडियम लगवाए जा रहे हैं जिससे वाहन चालक अपनी लोकेशन आसानी से बता सके।
इस कार्य को कंपनी के मैनेजर सेफ्टी अनुज सिंह, असिस्टेंट ऑफिसर एडमिन सुधीर सिंह व अन्य अधिकारियो व कर्मचारियों के द्वारा किया गया।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी
