सीतापुर। भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व किसानों के द्वारा लालबाग शहीद पार्क सीतापुर में 30 नवम्बर को 11 बजे मासिक किसान पंचायत आहूत की जाएगी।पंचायत की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राव के द्वारा की जाएगी। किसान पंचायत के बाद किसानो मजदूरों की समस्याओं को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व किसानों के द्वारा जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। गन्ना पर्चियों में धांधली, सेंटरो पर गन्ना उतराई के नाम पर वसूली, किसान सम्मान योजना, आवारा पशु आश्रय स्थल, नहरों में पानी न छोड़ा जाना, मनरेगा योजना में मजदूरों का भुगतान न होने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी/संतोष कुमार
