गोंदलामऊ/सीतापुर: उत्तरप्रदेश योगी सरकार नौकर साही ,उत्पीड़न पे चाहे कितनी रोक लगा ले मगर नौकर साही खत्म होने का नाम नही ले रही है ताजा मामला जनपद सीतापुर के संदना का है पीड़ित पत्रकार रोहित त्रिपाठी का कहना है कि रामदास चौधरी द्वारा जबरन अवैध तरीके से मकान निर्माण कराया जा रहा है जो की उसके खेत के गाटा संख्या 305 में दर्ज है। दरअसल ये कुछ समय पूर्व में इसका विवाद हुआ था। उसका फायदा उठा कर पत्रकार का उत्पीड़न किया जा रहा है ।

आप को बताते चले पीड़ित पत्रकार रोहित त्रिपाठी का कहना है सीतापुर के संदना क्षेत्र में लगातार खनन हो रहा था जिसकी पत्रकार रोहित त्रिपाठी द्वारा खबर प्रकाशित कि गई थी इसी बात को लेकर संदना थाना अध्यक्षय ज्ञानेन्द्र सिंह नाराज होते हुये ये सब प्रताड़ित करने के लिया चालू करा दिया पूरा मामला संदना कस्बे का है।

वही इस सम्बन्ध में उप जिला अधिकारी राजीव पाण्डेय मिश्रिख से बात की गयी तो उन्होंने लेखपाल को भेज कर कार्य रुकवाया मगर पुलिस की सह पर रात्रि में फिर से निर्माण कार्य चालू हो गया।
मिश्रिख एसडीएम ने दिए अवैध निर्माण रोकने के कड़े निर्देश
तहसील मिश्रिख अंतर्गत ग्राम सभा संदना में गाटा संख्या 305 अंतर्गत कुछ लोगों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने के संबंध में हुए प्रकरण पर मिश्रिख एसडीएम द्वारा संबंधित लेखपाल से जांच कराकर थाना प्रभारी को उपरोक्त मामले में तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं साथ ही सम्बंधित लेखपाल को इस प्रकरण में जांच कर आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त निर्माण को ढहाने के भी निर्देश दिए , आपको बताते चलें कि संदना ग्राम में उपरोक्त भूमि पर एक पक्ष ने 24 नवम्बर सुबह उपरोक्त भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जब संबंधित गाटा संख्या से सटे दूसरे पक्ष ने उसका विरोध करते हुए पुलिस व तहसील में शिकायत की मौके पर 100 नम्बर भी पहुंची उसके बाद भी पहले पक्ष ने दूसरे पक्ष को धमकाते हुए पुलिस की हीलाहवाली के चलते काम जारी रखा जिस पर शिकायत के बाद एसडीएम ने लेखपाल आनंद सिंह यादव को मौके का निरीक्षण करने भेजा जहां लेखपाल ने उपरोक्त भूमि पर अवैध निर्माण कार्य की बात स्वीकारते हुए न केवल थाना प्रभारी को उपरोक्त प्रकरण से कार्य रोकने की कार्यवाही करने के लिए अवगत कराया वही इस मामले में एसडीएम को भी अपनी रिपोर्ट पेश की ।
” क्या कहते है एसडीएम राजीव पांडेय “

उपरोक्त मामले में प्रथमदृष्टया जांच से पता चला है कि भूमि पर अवैध निर्माण कार्य हो रहा था जिसके चलते लेखपाल को उपरोक्त भूमि पर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए है लेखपाल को जांच पूरी कर निर्माण अवैध पाए जाने पर नियमानुसार अवैध निर्माण ढहाने के भी निर्देश दिए गए है ।
रिपोर्ट- अनुराग अवस्थी
