मार्ग दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी,आए दिन हो रही मार्ग दुर्घटनाएं, मार्ग दुर्घटनाओं के चलते क्षेत्रीय ग्रामीणों में भय प्राप्त
रामकोट/सीतापुर। डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर गन्ना लेकर जा रहा ट्रैक्टर ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलटा गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बछवल गांव निवासी बब्बू (35) पुत्र मदन मोहन पांडेय ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लाद कर डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर बेचने के लिए जा रहे थे। रास्ते में रामकोट थाना क्षेत्र के बिहट गौर के निकट फत्तेपुर गांव के पास ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर मार्ग पर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर पर सवार बब्बू की ट्रैक्टर के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह मार्ग दुर्घटना दो गन्ना लदी ट्रेक्टर ट्राली के ओवर टेकिंग के चलते हुई।
चीनी मिल मार्ग पर मार्ग दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है, आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं, कई लोग काल में समा रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से नही चेत रहा मिल प्रसाशन, हादसे के बाद भी आफिस से नही निकलते है अधिकारी, लगातार हो रही मौतों का आखिर कौन होगा जिम्मेदार, वही हफ्ते भर से ज्यादा रोड पर लग रही है भीषण जाम, भीषण जाम को लेकर प्रशासन भी बना है मौन। चीनी मिल के द्वारा मार्ग दुर्घटनाएं कम करने के लिए रिफ्लेकर लगाकर, स्लोगन लिखवाकर की गयी खानापूर्ती।
चीनी मिल मार्ग पर पड़ने वाले गांव कटैया, जवाहरपुर, पथरी, टेड़वा, अर्थाना आदि के ग्रामीणों में लगातार हो रही मार्ग दुर्घटनाओं के चलते भय प्राप्त। मार्ग दुर्घटनाओं के चलते ग्रामीणों ने घरों से निकलना किया कम, जरूरत होने पर ही घर से निकल रहे ग्रामीण। परिवारीजन बच्चों को किसी भी हाल में नहीं निकलने दे रहे हैं घर से बाहर। घर से स्कूल के लिए निकले बच्चों के परिवार वालों में बना रहता है भय, किसी समय कोई दुर्घटना का शिकार ना हो जाए हमारे बच्चे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामकोट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी
