रामकोट/सीतापुर। थाना क्षेत्र में 5 माह पहले 24 जुलाई को पथरी गांव के पूरब खेत मे धान की पौध उखाड़ रहे किसानों पर 11 हजार विद्युत लाइन का जर्जर तार टूट कर गिरने से एक किसान की मौके पर मौत हो गई थी। तीन अन्य किसान गंभीर रूप से झुलसने से घायल हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर रामकोट थाना प्रभारी निरीक्षक उमाकान्त दीपक, उपनिरीक्षक व मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। म्रतक की पहचान छोटक्के उर्फ देवशरन 30 पुत्र द्वारिका निवासी ग्राम पथरी थाना रामकोट के रूप में हुई थी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रथम ने मृतक देवशरण की पत्नी राम देवी को विद्युत विभाग से 4 लाख का चेक दिया गया। विद्युत विभाग जेई अमित यादव व साथ में पथरी पूर्व प्रधान संतोष कुमार राजवंशी भी मृतक के परिजनों की सहानुभूति में लगे रहे।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी
