जवाहरपुर गुरुद्वारे में श्रद्धा व आस्था के साथ मना गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

संवाददाता, रियासत अली सिद्दीकी

रामकोट/सीतापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामकोट व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक आस्था व श्रद्धा के साथ विभिन्न नदियो, सरोवरों व घरों में डुबकी लगायी। इस दौरान स्नान-दान के अलावा दीपदान भी किया गया।
इस मौके पर मंगलवार को क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने स्थानीय गंगा सागर तीर्थ में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा सागर तीर्थ परिसर पहुंचे लोगों की सुबह से ही यहां डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्राचीन रामेश्वरम् धाम, काशी विश्वनाथ, शैलेश्वर हनुमान, दुर्गा माता आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना किया। इसी क्रम में दान-पुण्य भी किए गये। इस बीच पुजारी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि आज के दिन गंगा स्नान और दान से पापों से मुक्ति मिलती है।

उधर जवाहरपुर चीनी मिल परिसर स्थित गुरुद्वारा में सिख धर्म के संस्थापक व आदि गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर दीवान सजाया गया। अरदास व गुरुवाणी का पाठ किया गया। सिख समाज के पलविंदर सिंह, गुरुपाल सिंह, जसवीर सिंह, हरनाम सिंह, भूपेन्द्र सिंह आदि के अलावा चीनी मिल के यूनिट हेड टीएन सिंह, गन्ना महाप्रबंधक आशीष बंसल, पंकज मनीष, सुधीर वर्मा, कपिल चौहान, मनोज त्रिपाठी, नवीन तिवारी, संजय सिंह, दीपक वर्मा, सुधीर सिंह, दीपक वैश्य, मनोज मिश्रा, देवेंद्र श्रीवास्तव आदि चीनी मिल स्टाफ ने गुरुद्वारा पहुंच कर सजाए गए दीवान के सयक्ष मत्था टेका व प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a comment