जय माँ कमला अस्पताल का हुआ उद्घाटन

सीतापुर: शहर के चुंगी चौकी चौराहे के निकट जय माँ कमला अस्पताल का शुभारंभ हुआ। अस्पताल का उद्धाटन विशिष्ट अतिथि उमाशंकर यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन “राष्ट्र शक्ति” ने शुक्रवार को किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता डा. आर एस यादव (मनोज)ने की। मौके पर कई जाने माने चिकित्सक एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। इस अवसर पर मरीजों को मुफ्त परामर्श भी दिया गया।

विशिष्ट अतिथि उमाशंकर यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन को मिष्ठान खिलाते हुए अस्पताल के डायरेक्टर डॉ आर एस यादव

समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि उमा शंकर यादव ने क्षेत्र में इस अस्पताल को अलग पहचान बनाने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों को सेवा भाव से काम करने की सलाह दी। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि गरीबों, शोषितों एवं पीड़ितों को अस्पताल में विशेष सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने इस अस्पताल को खोलने के लिए डा. आर एस यादव की प्रशंसा भी की। तथा उन्हें जज्बा और जुनून बनाये रखने के लिए सलाह दी। उन्होंने डा.आर एस यादव के सेवा भाव एवं समाज के प्रति दायित्व निर्वहन के प्रति तत्पर रहने की सराहना की। इस अवसर पर मरीजों को मुफ्त चिकित्सीय सलह भी की गई।

उद्घाटन के बाद अस्पताल में डायरेक्टर डॉ आर एस यादव (मनोज) साथ में राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन उमाशंकर यादव और बुद्धिजीवी जन 

समारोह में अमना खान(जे एन एम), शशि यादव (ए एन एम), शैलेन्द्र यदुवंशी, नरेशचंद्र आर्य, विवेक सोनी, डॉ. ए.के. (न्यूरो सर्जन ), रजनी देवी, रेनू यादव, सरिता यादव, रमलखन सूर्यवंशी, अरुण शर्मा, गया प्रसाद, रामकिशोर यादव, प्रदीप मौर्य, शैलेंद्र यादव, अनिल मौर्य आदि उपस्थित थे।

Leave a comment