जवाहरपुर चीनी मिल के नये गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत आज से, सभी तैयारियां पूरी

साफ-सुथरा, अगोला रहित व ताजे गन्ने की आपूर्ति कर चीनी मिल क करे सहयोग : टी.एन. सिंह

रामकोट/सीतापुर। शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-पूजन के बीच डालमिया चीनी मिल की जवाहरपुर इकाई के नये गन्ना पेराई सत्र 2019-20 का शुभारंभ पुलिस व प्रशासनिक सहित मिल अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य व्यक्तियों की ओर से मिल के डोंगा/ केन कैरियर में गन्ना डालकर किया जाएगा। इसकी जानकारी चीनी मिल के सहायक अधिशासी निदेशक टीएन सिंह ने देते हुए बताया कि चीनी मिल में नये गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों के यहां गन्ने की आपूर्ति हेतु शासन के नियमानुसार भेजी गई पर्चियों से आपूर्ति शुरू हो गई हैं।

किसानों की सुविधा हेतु चीनी मिल गेट के अलावा निर्धारित स्थानों पर गन्ना क्रय केंद्रों पर भी गन्ने की आपूर्ति/क्रय शुरू कर दिया गया है।

श्री सिंह ने किसानों से साफ-सुथरा, अगोला रहित व ताजे गन्ने की आपूर्ति कर चीनी मिल को सहयोग करने की अपील की है।

रिपोर्ट-रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment