बहरोड़: बहरोड़ के श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय की निदेशक प्राचार्या डॉ. नीलम यादव को भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आज 31अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आयरन लेडी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

चयन समिति संयोजक मोहम्मद शब्बीर पूर्व कुलपति अलीगढ़ विश्वविद्यालय के सानिध्य में महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा,प्रकाशनन्द महाराज सहित भारत और नेपाल के वरिष्ठ राजनीतिक पदाधिकारियों द्वारा शिक्षाविद डॉ. नीलम यादव को बालिका शिक्षा, स्वच्छता अभियान,समाज सेवा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,समाज सेवा में रचनात्मक कार्य करने के लिये महिलाओ को प्रेरित करने पर आयरन लेडी पुरस्कार से नवाजा गया।
