रामकोट/सीतापुर। कस्बा स्थित केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालय प्रबंधक डॉ. आरके यादव ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विद्यालय प्रबंधक डॉ. आरके यादव के नेतृत्व में बच्चों को राष्ट की एकता, अखंडता की शपथ दिलाई गई। व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि सरदार पटेल कई रियासतों के एकीकरण के लिए देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में सदा अंकित रहेंगे। साथ ही एकता दौर, बाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया,अच्छी प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय प्रबंधक के द्वारा लौह पुरुष के जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य लालाराम यादव ने छात्र छात्राओं को लौह पुरुष के बताए मार्ग पर चलने के प्रति प्रेरित किया। कहा कि सरदार पटेल ने तमाम रियासतों को एकसूत्र में बांधने का काम किया। इसमें कई प्रकार की परेशानियां आई लेकिन उनकी परवाह किए बिना उन्होंने इस कार्य को अंजाम दिया तभी से उन्हें लौहपुरुष कहा जाने लगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ आर के यादव, प्रधानाचार्य लालाराम यादव सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी
