रामकोट रामेश्वरम धाम मंदिर में बच्चों के मुंडन संस्कार व पार्थिव पूजन भी आयोजित हुए

रामेश्वरम धाम मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भक्तोँ ने किया अभिषेक

रामकोट। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामकोट कस्बा व आसपास के क्षेत्रों मेँ स्थित शिवालयोँ मेँ सोमवार को दिन भर हर हर महादेव व ॐ नम: शिवाय से गुँजायमान रहा।

रामकोट के गंगा सागर तीर्थ परिसर स्थित रामेश्वरम् धाम शिवालय,अरथाना रोड स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर , लालपुर परसेहरा गांव के तुरंतनाथ मंदिर सहित सभी शिवालयोँ मेँ शद्धालुओँ ने शिव लिँग पर
जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। इस दौरान भक्तोँ ने अक्षत,भांग, धतूरा, बेलतत्र, गन्रा, वेर फल आदि पूजन सामग्रियोँ को अर्पित कर भोले शंकर
को प्रसन्र करने का अपना अनुष्ठान पूरा किया। शिवरात्रि पर्व को लेकर काफी शिव भक्तोँ ने व्रत व उपवास रखा। सभी शिवालयोँ के परिसर मेँ मेला जैसा नजारा रहा। रामेश्वरम धाम मंदिर परिसर में बच्चों का मुंडन संस्कार, पार्थिव पूजन व महामृत्युंजय जप भी आयोजित हुए। रामकोट कस्बा तिराहे पर अंबिका अवस्थी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने ठंडई सरबत का स्टाल लगाकर वितरण किया।
इसी क्रम में अरथाना गांव के अचूकनाथ मंदिर सहित हुमायूंपुर व बीहट गौर, जवाहरपुर, लोधौरा, गौशाला आदि स्थानों पर स्थित शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी।

रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment