न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बलहा(बहराइच) : न्याय पंचायत जगन्नाथपुर  विकासखंड बलहा, में खेलकूद  प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया।जिसमे न्याय पंचायत स्तर के 27 प्राथमिक व 07 उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया
इस आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित ग्राम प्रधान शोभाराम वर्मा ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद चौधरी, पूर्व संकुल प्रभारी श्री राम फेरन विश्वकर्मा,एवं प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन PSPSA के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, एवं अन्य गणमान्य अतिथि आमंत्रित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान शोभाराम वर्मा ने फीता काटकर किया इसके उपरांत मां सरस्वती को माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्वलन का कार्य किया । अतिथि गणों की उपस्थिति में विभिन्न शिक्षको का बैच द्वारा अलंकरण किया गया।इसके पश्चात खेल कूद प्रतियोगिता आरम्भ की गयी।


खेल कूद प्रतियोगिता में सुलेख प्रतियोगिता हिंदी व अंग्रेजी, प्राथमिक व जूनियर स्तर, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, दौड़ 100 मी०प्राथमिक स्तर व दौड़ 200 मी०जूनियर स्तर के मुख्य कार्यक्रम रहे। जिसमे प्राथमिक विद्यालय बरगदिया , प्रा०वि०जुमई पुरवा द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेम नगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेचई पुरवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय हांडा बसहरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय नूरी पुरवा , उच्च प्राथमिक विद्यालय भलुहिया भारत, उच्च प्राथमिक विद्यालय आमा पोखर ,व उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरधर पुर के बच्चों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।

इस कार्यक्रम का रूपरेखा जगन्नाथपुर न्याय पंचायत संकुल प्रभारी श्री डॉक्टर आदर्श कुमार श्रीवास्तव द्वारा निर्धारित की गई ,कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन जूनियर शिक्षक संघ के जिला मंत्री श्री अनिल श्रीवास्तव द्वारा किया गया । अन्य सहयोगी कर्ता के रूप में श्री करूणानिधि गोस्वामी,  राकेश कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, प्रवेश कुमार चौहान रहे ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जगन्नाथपुर न्याय पंचायत के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अतुलनीय योगदान रहा ।

इस अवसर पर पवन मिश्रा, वरुण त्रिपाठी, मोनिका श्रीवास्तव,सजदा परवीन , अवशेष सक्सेना, ओम प्रकाश, दिनेश प्रकाश आर्य, चन्दन यादव, प्रशांत यादव, हानिक चंद्र यादव, अलीमुद्दीन अंसारी अतीक अहमद , प्रेम सिंह, शाकिर हुसैन, सहित अनेको शिक्षक उपस्थित रहे ।

Leave a comment