लखनऊ : भारत देश की सेना स्वतंत्र है सेना ने जो काम किया वह देश हित में किया है नेता सेना की गोपनीयता को खत्म कर रहे हैं राजनीतिक पार्टियों के नेता देश की गोपनीयता को खत्म कर देश को खतरे में डालने का काम कर रहे हैं सेना की गोपनीयता खत्म करने वाले लोगों की जुबान कटवा देनी चाहिए!
भासपा उपाध्यक्ष अशोक कुमार का आडियो –
भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने एक टीवी डिबेट के दौरान न्यूज़ एंकर द्वारा पूछे जाने पर की सेना के द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीतिक दल सवाल उठा रहे हैं और सबूत मांग रहे हैं उसके जवाब में भासपा उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी पार्टियों के नेताओं पर हमला बोला और उन्होंने कहा नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की है ना नेता पाकिस्तान जाकर आतंकी ठिकानों पर बम फोड़ कर आए हैं यह जो कुछ भी किया गया है सेना के द्वारा किया गया है और सेना ने देश हित में देश की सुरक्षा के लिए किया है नेताओं को इसका श्रेय नहीं लेना चाहिए! अगर नेता इसका श्रेय लेते हैं तो नेताओं को पाकिस्तान में पहले जाकर बम डाल कर आना चाहिए तब वह कहे कि हमने इतने आतंकवादियों को मार दिया!
अपने सहयोगी दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर इशारा करते हुए उन पर हमला बोलते हुए कहा कुछ नेता सभाओं में बोल रहे हैं हमने ढाई सौ आतंकी मार दिए हम ने सर्जिकल स्टाइल कर दिए यह सेना का अपमान है सेना की गोपनीयता को खत्म करने जैसा है कुछ विपक्षी दल सेना के द्वारा की गई कारवाई पर सबूत मांग रहे हैं ऐसा बोलने वाले सभी नेताओं की जुबान काट देनी चाहिए! सैनिकों की मौत पर राजनीति करने वाली पार्टियों को उनके परिवार के दर्द को महसूस करना चाहिए सैनिकों की शहादत का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और खुद पेंशन लेने वाले नेताओं को सीआरपीएफ के जवानों के लिए पेंशन बहाली की मांग करनी चाहिए!
