सीतापुर। दीवानी कोर्ट सीतापुर में अधिवक्ता जेडी आजाद व उनके मुवक्किल को विपक्षियों ने जान से मारने की दी धमकी और सुलह समझौता कराने का बनाया दबाव।

महोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणपुर मजरा देवकली निवासिनी रम्मी देवी ने अपने पति आनंद कुमार निवासी हाजीपुर थाना मिश्रिख सीतापुर के ऊपर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। जो वाद भरण पोषण हेतु न्यायालय में कई वर्षों से विचाराधीन है। न्यायालय के द्वारा 4500 रुपए प्रतिमाह पोषण अदा किए जाने का आदेश पारित किया गया था। घरेलू हिंसा के वाद जो विपक्षी आनंद कुमार व उसके माता-पिता के विरुद्ध किया गया था। मुकदमा न्यायालय एसीजेएम प्रथम सीतापुर में चल रहा है। 23 सितंबर को रम्मी के अधिवक्ता जेडी आजाद के तखत पर सिविल कोर्ट सीतापुर में समय करीब 3:00 बजे दिन में आनंद कुमार व उनकी बहन शिवाकांत तिवारी का पति जो लखनऊ में रहता है। तथा आनंद कुमार का मामा व उसका बहनोई लालता प्रसाद तुलसनपुर तथा आनंद के बहनोई जो मास्टरबाग में रहता है। चार-पांच लोग आनंद के साथ आए जबरन सुलह करने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता रम्मी ने सुलह करने से मना कर दिया। तब विपक्षी आनंद कुमार ने बाद में कई लोगों से कहा भरण पोषण का पैसा नहीं दूंगा इतने पैसे में रम्मी व उसके अधिवक्ता जेडी आजाद को मरवा दूंगा और कहा मिश्रिख, महोली थाने से सांठगांठ कर ली है। मेरे खिलाफ चाहे रोज एक वारंट भिजवाओ मैं 9 अक्टूबर पेशी की तारीख को रम्मी व उनके अधिवक्ता को मारने के बाद ही जेल जाऊंगा। पीड़िता ने जनसुनवाई पोर्टल पर 40 0 15 41 9 047 491 पर शिकायत दर्ज कर दी गयी। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट-रियासत अली सिद्दीकी
